Computer से Internet Worms को कैसे निकाले ? क्या है कैसे काम करता है ?

0

internet Worms in Hindi : तकनीकी से भरे इस जमाने में हर काम अब Internet की सहायता से होता हैं। चाहे काम छोटा हो या फिर बड़ा लेकिन हम आज के समय में हर क्षेत्र में और हर काम में इंटरनेट का इस्तेमाल करने लग गए हैं।

इंटरनेट हमारे कामों को सरल और आसान बना रहा है लेकिन जो व्यक्ति इंटरनेट नामक इस जेल को गहराई से समझता है वह हमारी सारी जानकारियां हासिल कर सकता है। मैं यहा पर Hackers की बात कर रहा हू।

Hackers का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में एक अलग ही तस्वीर आने लग जाती हैं। यह तस्वीर एक टैलेंटेड व्यक्ति की होती है जो अपनी Skills का इस्तेमाल गलत कामो में  करता हैं।

Internet Worm

वैसे Hackers सही भी होते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो अपनी Skills का फायदा उठाते हुए दुसरो की जानकारियों को हासिल करते है और फिर उन्हें कम्पनियो को बेचते है या फिर जिनकी जानकारी उन्होंने चुराई है उसे ब्लैकमेल करते हैं। Hackers कई तरह से आपके Computer पर अपना कब्जा जमा सकते हैं।

ऐसा ही एक तरीका Internet Worms हैं। अगर आप कंप्यूटर और इंटरनेट के बारे में थोड़ी अधिक जानकारी रखते हैं तो आपने Worms का नाम कभी न कभी तो सुना ही होगा। Internet Worms एक बेहद ही घातक चीज हैं।

आज किस पोस्ट में हम किसी टॉपिक पर बात करने हैं। अज्ज हम जानेंगे की ‘Internet Worms क्या होते है और यह कैसे काम करते हैं‘? इसके अलावा हम आपको इन Internet Worms से बचने के तरीको के बारे में भी बताने वाला हूँ। So Let’s BEGIN!

Internet Worms क्या होते हैं? What are Internet Worms (Explained in Hindi)

Internet Worms एक तरह से Computer Virus होते हैं जो आपके Computer या दूसरे Device के Software से छेड़-छाड़ कर सकते हैं। यह Internet Worms आपके Computer को बन्द तक कर सकते हैं।

Internet Worms को सबसे खतरनाक तरह के Viruses में गिना जाता है। कुछ लोग Worms को Virus से काफी अलग मानते हैं क्योंकि एक Virus और एक Worm के कार्य करने की प्रणाली अलग-अलग होती हैं। Virus और Worm में काफी अंतर होता है और इस बारे में भी हम बात करेंगे।

फिलहाल Internet Worm को समझते हैं। Internet Worm एक तरह का Malicious Software (Malware) होता है जो आपके Computer के साथ छेड़ करता हैं। इसकी खास बात यह होती हैं की यह खुद ही Replicates करता हैं।

यानी की एक Internet Worms हजारो और लाखो में बदल जाता है और आपके कंप्यूटर के Software को अपने आप Use कर सकता हैं। Internet Worms आसानी से आपके Computer से दूसरे Computer में भी आसानी से जा सकते हैं।

Internet Worms एक तरह से स्वतन्त्र Virus होते हैं जो इंटरनेट के जरिये फैलते हैं। यह Internet के माध्यम से Computer में पहुचते है और कंप्यूटर यूज़र्स के कामो में दखल पैदा करते हैं।

यह स्वयम की कॉपी बनाते है और हजारो की संख्या में फैलते हैं। इससे Computer स्वयम ही चलने लगता है या फिर वह बेहद ही धीमा हो जाता हैं। कई बार जब बिना  किसी कारण के आपका Computer धीमा होने लगे तो आप समझ सकते हैं की आपके कंप्यूटर में Worms आ चुके हैं।

Internet Worms किसी भी तरह के वायरस स्क्रिप्ट या फिर प्रोग्राम के जरिए इंटरनेट से आपके कंप्यूटर में आ सकते हैं। अधिकतर Internet Worms आपके Computer के Bugs या Vulnerabilities का Exploit करते है और आपके Computer System को Infect करते हैं। यह Bugs और Vulnerabilities अक्सर Legitimate Softwares में पाए जा सकते हैं।

Internet Worms को Computer में फैलने के लिए यह जिस Application या प्रोग्राम में हैं उसे Run करने की जरूरत नहीं होती। यह Computer में आने के बाद अपने आप फैलने लगते हैं और कंप्यूटर सिस्टम को इफेक्ट करने लगते हैं।

Internet Worms कैसे काम करते हैं ? How Do Internet Worms Work ?

Internet Worms को आप एक Smart Virus कह सकते हो जो खुद ही फैलते हैं। यह Worms सीधे आपके Computer में आने के बाद Local Network Hard Drives और Folders को Scan करते है और उसके बाद खुदको प्रोग्राम में Insert करते हैं।

करीब 1990 के दशक में Internet Worms अस्तित्व में आये थे। यह Visual Basic Scripts के रूप में फैलना शुरू हुए थे जो Computers में खुद को Replicate करती हैं। इन Worms की Users की Email को Scan करके उसकी Addressbook के सभी Address में भी पहुच जाते हैं।

इस तरह से यह लगातार फैलते रहते हैं। करीब साल 2001 में इन Worms में Windows OS के Computers की कमजोरियों को अपना हथियार बनाकर Computers को Infect करना शुरू कर दिया। इस तरह से यह Worms काफी घातक हो सकते हैं।

Internet Worms को Computer से कैसे निकाले ? Computer से Internet Worms को कैसे निकाले ?

इंटरनेट Worms का आपके कंप्यूटर में आना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि यह काफी तेजी से इंटरनेट के जरिए खेलते हैं और पूरे नेटवर्क पर कब्जा कर लेते हैं। लेकिन आप इन्हें आसानी से अपने कंप्यूटर से निकाल सकते हैं अपने कंप्यूटर को इन Worms के द्वारा शिकार किये जाने से पहले की तरह बना सकते हैं।

इंटरनेट Worms को अपने कंप्यूटर से निकालने के लिए आपको बस कोई Antivirus अपने कंप्यूटर में डाउनलोड करना है। जरूरी नहीं है कि आज केवल प्रीमियम एंटीवायरस ही यूज करो बल्कि आप किसी भी तरह का फ्री एंटीवायरस भी उपयोग कर सकते हो और इन Worms से छुटकारा पा सकते हो।

वैसे तो अब अधिकतर कंप्यूटर और लैपटॉप की सिक्योरिटी ही इतनी अच्छी होती है कि उनमें यह Worms नही फैलते लेकिन आप एक Antivirus अपने कंप्यूटर में एक्टिवेट करके संतुष्ट हो सकते जो।

So Guys, उम्मीद है कि हमारे यह लेख ‘Internet Worms क्या है और यह कैसे काम करते हैं आपको पसन्द आया होगा। अगर आपको अब भी इस लेख से जुड़ा हुआ कोई सवाल हैं तो Comment के माध्यम से हमसे पूछ सकते हो। अगर आप ऐसे अन्य रोचक लेख प्राप्त करना चाहते हो तो हमारे Free Newsletter को Subscribe करे।

जवाब दे

अपना कोमेंट लिखे
अपना नाम लिखे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.